Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

ई-टेंडर की व्यवस्था की जाए निरस्त


रुद्रप्रयाग ।  बदरी-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं पूर्व प्रधान मखेत रणजीत सिंह राणा ने ई-टेंडरिंग का विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए ई-टेंडर को निरस्त करते हुए छोटे-छोटे जॉब की निविदा आमंत्रित करने की मांग की है। सीएम को भेजे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अधिकांश शिक्षित बेरोजगार अन्य रोजगार के अभाव में ठेकेदारी का कार्य करते हैं, किन्तु वर्तमान टेण्डर व्यवस्था के तहत कोई भी छोटा ठेकेदार इस व्यवस्था के अन्तर्गत पात्रता नहीं रखता है। मन्दिर समिति के सदस्य रणजीत सिंह राणा ने कहा है कि सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग सहित कई विभागों की निविदाएं व सुधारीकरण सहित अन्य कार्य ई-टेंडरिंग से करवाया जा रहा है। यह बड़े ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने की साजिश है। इससे छोटे ठेकेदार काम नहीं कर पा रहे हैं। ठेकेदारों ने ई-टेंडर निरस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Advertisement