Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

पहाड़ विरोधी बयान पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया


नई टिहरी ।  भाजपा सरकार के काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ विरोधी बयान के खिलाफ रविवार को चंबा चौराहे पर कांग्रेस पार्टी एवं सामाजिक संगठनों ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रेमचंद पहाड़ विरोधी मानसिकता बदलो और मंत्री पद से इस्तीफा दो जैसे नारे भी लगाये। चंबा चौराहे पर नारों के साथ कांग्रेसियों व सामाजिक संगठनों ने काबीना मंत्री अग्रवाल के पुतले को आग के हवाले किया। प्रदर्शन में चम्बा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साब सिंह सजवाण, टिहरी विधानसभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र चन्द रमोला, प्रोग्रेसिव फ्रंट के अध्यक्ष संजय मैठाणी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिलोक सजवाण, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी, पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष संजय रावत, नगरपालिका चम्बा की पूर्व उपाध्यक्ष बीना नेगी, पूर्व छात्र नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता विकास रावत, चम्बा नगरपालिका सभासद अर्चना, सभासद महेश पैनोली, गीता खड़का, पूर्व पीसीसी उत्तम सिंह रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी, हरि सिंह मखलोगा, विजेन्द्र सिंह नेगी, बिरेंद्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व छात्र नेता प्रदीप सकलानी, रिटायर्ड कैप्टन गब्बर सिंह नेगी, पूर्व सैनिक कृष्ण मंमगाई, पूर्व प्रधान सतपाल, बलबीर कंडारी, दौलत नेगी, गुसाई, चंद्र प्रकाश उनियाल, अशीष नेगी, विजेन्द्र राणा, प्रकाश रमोला, सुरेन्द्र सिंह सजवाण, लक्ष्मी चन्द रमोला, बिरेंद्र सिंह सजवाण,रबि रतुडी रमेश नोटियाल, प्रताप अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Advertisement