March 4, 2026

युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल, एफआईआर दर्ज


बागेश्वर ।  माजियाखेत निवासी पारस वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा पर दो युवकों ने एक शोरूम के पास चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार युवक के पिता से बिलोना निवासी दो युवक मारपीट कर रहे थे, तभी युवक अपने पिता को बचाने गया। दोनों युवकों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक का हाथ कट गया। घायलावस्था में युवक को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार का घर भेज दिया है। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया की हमला करने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी ने प्राथमिकी नहीं दी है।

You may have missed