Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 24, 2026

पाटी में मची बैठी होली की धूम


चम्पावत ।  पाटी में महा शिवरात्रि पर होल्यारों ने राग-फाग से सजी बैठकी होली का गायन किया। यहां देर रात तक होल्यारों ने होली पेश कर समा बांध दिया। बुधवार रात को मां वाराही सुगम संगीत समिति के सदस्य जगदीश टकवाल के आवास में बैठकी होली हुई। शुभारंभ भुवन चंद्र जोशी ने राग सहाना में बय्या पकड़ मुख पर मलत गुललवा.. से की। सुरेश भट्ट ने राग काफी में सबको मुबारक होली, फागुन ऋतु शुभ अलबेली.. होली पेश की। गुणानंद गहतोड़ी ने राग काफी में आज रसीले देखें नयन मैंने…का गायन किया। खीमानंद जोशी ने राग काफी में अजहूं उमर की मैं बाली..होली पेश की। गोकुलानंद भट्ट ने राग विहाग में जय भोला भंडारी..की प्रस्तुति दी। सतीश जोशी ने राग काफी में शिव सुमिरन जिन जाना.. का गायन किया। तबले में संगत अक्षत टकवाल, सुरेश चंद्र, गोकुलानंद आदि ने की। यहां कृष्णा पचौली, गिरीश चंद्र, अंबादत्त, गिरीश ओली, चंदन सिंह बोहरा, कमल टकवाल, मनोज टकवाल, दीपक टकवाल, गिरीश पचौली आदि मौजूद रहे।

Advertisement