Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर में बारिश ने रोकी पुलिस आरक्षी भर्ती


बागेश्वर ।  पुलिस पीएसी, आईआरबी पुरुष भर्ती वर्षा के कारण टल गई है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि 24 फरवरी से पुरुष आरक्षी भर्ती संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी तथा एक मार्च को जिन अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा पुलिस लाइन में होनी थी, वह अब तीन मार्च को होगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भारी वर्षा हो रही है। इसके कारण भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। तीन मार्च को शारीरिक मानक दक्षता परीक्षा के दौरान चोटिल, बीमार, अन्य अपरिहार्य तात्कालिक कारणों से प्रचलित भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग नहीं कर पाए अभ्यर्थी भी भाग ले सकेंगे। यह भर्ती सुबह सात बजे से पुलिस लाइन मालता में आयोजित होगी। 24 से 27 फरवरी तक के ऐसे अभ्यर्थियों जो शारीरिक मानक दक्षता परीक्षा में किसी कारणों से छूट गए थे। उन्हें पुलिस आरक्षी भर्ती का प्रवेश पत्र, दो कलर फोटोग्राफ, लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र, चिकित्सक का प्रमाणपत्र तथा अन्य संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

Advertisement