August 8, 2026

घटिया डामरीकरण व सोलिग पर डीएम ने बैठाई जाँच,एई और जेई को मिली खामिया


बागेश्वर ।  ग्रामीणों की सोशल मीडिया पर की गई शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से ले लिया। डीएम के निर्देश के बाद जांच टीम गांव पहुंची। ग्रामीणों ने भी टीम से शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर डामरीकरण तथा सोलिंग का काम बहुत खराब हुआ है। जांच को आई टीम ने भी ग्रामीणों की शिकायत को भी सही माना। मालूम हो कि कमेड़ीदेवी से स्यांकोट मार्ग पर डामरीकरण और सोलिंग का काम चल रहा है। पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क पर कार्य किया जा रहा है। डामरीकरण और सोलिंग के कार्य पर ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई। इसकी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी से की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर एई और जेई निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। राकेश जोशी, राजेंद्र धामी प्रधान, नंदन धामी, गणेश धामी, होसियार रावत, कमलेश जोशी, लक्ष्मण धामी ने बताया कि मार्ग पर बहुत खराब काम हो रहा है। इस सड़क से ग्राम पंचायत सेरी, भंतोला, मजगॉव, कमेड़ी देवी, रतघर जाखनी आदि ग्राम पंचायतो को लाभ होना था, लेकिन विभाग व ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान हैं। सोलिंग के लिए लगाए जा रहे पत्थर इतने कमजोर हैं कि रोलिंग करते समय उनका चूरा हो रहा है। ऐसे पत्थरों पर डामरीकरण हो रहा है। जो कुछ ही दिन में उखड़ जाएगा। ग्रामीणों ने 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर जांच को आई टीम में अंबरीश कुमार ईई व आशीष कुमार सहायक अभियंता ने भी ग्रामीणों की शिकायत को सही बताया है।
सीडीओ ने जांच समिति का गठन किया
कमेड़ीदेवी-स्यांकोट मोटर पर का संज्ञान सीडीओ आरसी तिवारी ने भी लिया है। इसके लिए जांच समिति गठित की गई है। टीम के अध्यक्ष व खुद रहेंगे। इसके अलावा कांडा तहसीलदार व ईई लोनिवि समिति में रहेंगे। एक मार्च को समिति के लोग भी जांच करेंगे।