Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

मंत्री प्रेमचंद्र का बयान उत्तराखंडी विरोधी: हरीश रावत


रुड़की ।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा के मंत्री प्रेमचंद्र के बयान को उत्तराखंडी विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद्र का बयान राज्य की मूल भावना पर चोट है। शुक्रवार को दिल्ली रोड पर आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान हरीश रावत ने यह बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सरकार किसान विरोधी रवैया अपना रही है। कहा कि केंद्र तथा राज्य बजट में किसानों, मजदूरों तथा छोटे कारोबारियों के लिए कुछ नहीं है। किसान लंबे समय से अनदेखी का शिकार हुआ है। कांग्रेस हर स्तर पर किसान, मजदूर और छोटे कारोबारियों के साथ खड़ी है। उन्होंने जीएसटी को संशोधित करने, किसान की आय गारंटी के रुप में रखे जाने समेत न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिए जाने की मांग की है।

You may have missed

Advertisement