August 28, 2026

हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों से बाइक, मोबाइल व नगदी लूटी


रुड़की । मंगलवार देर रात को बाइक से घर लौट रहे दो युवकों से चार हथियारबंद बदमाशों ने बाइक, नगदी और मोबाइल लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश मारपीट कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों व पुलिस ने कांबिंग की तो एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से बाइक बरामद कर ली है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।