Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

चुप्पी को लेकर हर विधायक से पूछेंगे सवाल: कठैत


चम्पावत ।  यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने कहा कि सदन में पहाड़ के खिलाफ भद्दी टिप्पणी करने पर चुप रहने वाले सभी विधायकों से सवाल पूछ जाएंगे। बताया कि दस मार्च को सभी विधायकों को ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंच अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग की लोहाघाट में शुक्रवार को पार्टी जिलाध्यक्ष केडी सुतेड़ी के आवास पर केंद्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना जनता के संघर्ष और 42 लोगों की शहादत से मिली है। बीते दिनों सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पहाड़ के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की। इसके बाद बावजूद सदन में मौजूद विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री सभी चुप रहे। इससे पहाड़ की जनता में आक्रोश है। उन्होंने ऐसे जनप्रतिनिधि को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। कहा कि सीएम और विधानसभा अध्यक्ष भी अग्रवाल के समर्थन में दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दस मार्च को सभी विधायकों को ज्ञापन भेज उनकी चुप्पी को लेकर सवाल पूछे जाएंगे। वार्ता में केंद्रीय प्रवक्ता जबर सिंह पावेल, युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी आदि मौजूद रहे।

Advertisement