Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

बागेश्वर में विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास


बागेश्वर ।  पुड़कुनी गांव की एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पति ने उसे देख लिया और फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के पुड़कुनी निवासी एक विवाहिता ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसी वक्त पति ने देख लिया और रस्सी काटकर नीचे उतारकर निजी वाहन से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर लता ने उसका प्राथमिक उपचार किया। जिले में ईएनटी डॉक्टर नहीं होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर परिजनों के अनुसार महिला के दो बच्चे हैं। वह कई दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी।

You may have missed

Advertisement