बागेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाएं सम्मानित
बागेश्वर । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग की रीढ़ के रूप में कार्य कर रही आशाओं के मनोबल को बढ़ाने का एक प्रयास है। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर अंक दिए गए। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने प्रमाणित कर जनपद स्तर पर प्रेषित कर प्रथम, द्वीतिय तृतीय आशा का चयन किया। नरेंद्रा पैलेस में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास, विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल व सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने सम्मानित किया। दास ने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने कहा कि आशाओं की तैनाती के बाद जिले में मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। इसके बाद आशाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें 5000 प्रथम, 3000 द्वितीय तथा 1000 तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को दिया गया। इस मौके पर जिला समन्वयक भुवन जोशी आदि मौजूद रहे।
