Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

गौतम गंभीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे


देहरादून ।   बीजेपी के पूर्व सांसद और वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर भी बुधवार 12 मार्च को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।  देहरादून एयरपोर्ट से गौतम गंभीर सीधे मसूरी के लिए निकल गए। मसूरी में गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत की बड़ी बहन साक्षी पंत शादी में शामिल होंगे।
गौतम गंभीर से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोन भी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मसूरी पहुंच चुके हैं। इसके अलावा सुरेश रैना भी मसूरी पहुंच चुके है। महेंद्र सिंह धोन, सुरेश रैनी और ऋषभ पंत का शादी के कार्यक्रमों में डांस करते हुए वीडियो भी सामने आया है।
अभी और भी क्रिकेटर और सेलिब्रिटी के आने के सिलसिला जारी है। ऋषभ पंत की बहन की शादी में विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा के आने की भी उम्मीद है। बता दें कि शादी के सभी कार्यक्रम मसूरी के एक होटल में चल रहे है। इस शादी में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही बुलाया गया है।

Advertisement