March 7, 2026

नौ पेटी बियर के साथ एक गिरफ्तार, थार गाड़ी सीज


काशीपुर ।   पुलिस ने अवैध तरीके से ले जाई जा रही नौ पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त थार को सीज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने खोखराताल निवासी नीतीश चौधरी पुत्र स्व फाल सिंह को 09 पेटी बीयर के साथ धर दबोचा। पुलिस ने बीयर परिवहन में प्रयुक्त थार भी सीज कर दी है। टीम में टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी, कंचन पडलिया, आरक्षी जगत सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि रहे।