Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

भाकियू अम्बावता करेगी 20 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन


रुड़की ।  भाकियू अम्बावता किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर 20 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर रैली निकालकर प्रदर्शन करेगी। सोमवार को पनियाला रोड स्थित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी के कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावता ने जानकारी दी। कहा कि इस रैली में उत्तराखंड प्रदेश समेत अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में किसानों को शामिल होने के लिए अपील की गई है। आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि रैली को लेकर वह और संगठन के पदाधिकारी हर राज्य में जा रहे हैं। किसानों को जागरूक करना संगठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा किसानों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिला। दिल्ली में 13 महीने आंदोलन चला। जिसमे 750 किसान शहीद हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने एमएसपी लागू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन दो साल बाद भी कानून लागू नहीं हुआ।

You may have missed

Advertisement