Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

नियुक्ति की मांग को लेकर परिचालकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  उत्तराखंड परिवहन निगम मे संविदा परिचालको ने अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल परेडग्राड पर सरकार के नारेबाजी कर धरना दिया। गुरूवार को धरना लगातार चैथे दिन भी जारी रहा। चयनित परिचालक पिछले एक वर्ष से लगातार नियुक्ति पत्र जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं। ये सभी यूबीटीर द्वारा आयोजित खुली प्रतियोगिता द्वारा चयनित हैं और परिचालक लाइसेंस बनाने, मेडिकल, दस्तावेज परीक्षण से लेकर पुलिस वेरीफिकेशन तक की सभी वांछनीय प्रक्रियाओं को पूर्ण कर चुके हैं। सभी चयनित परिचालक नियुक्त पत्र जारी होने से ठीक पहले अकस्मात लगी रोक से असमंजस में हैं। विगत एक वर्ष में हम सभी अपनी मांग को लेकर परिवहन मंत्री यशपाल आर्य एवं मुख्यमंत्री रावत से भी कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन हर बार झूठा आश्वासन ही मिला है गुरूवार को धरने में कुनाल शिगांरी, रईस, राहुल, हिमांशु, सन्दीप, चतर सिंह, अतुल, हरेंद्र सिंह, पकंज, अनुज, अनिल, प्रिति, शिखा,बीना, ममता, ललीता आदि शामिल रहे।
Advertisement