Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गिरोह का एक अभियुक्त कानपुर से किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) दिनांक 07-01-2019 को थाना कपकोट जनपद बागेश्वर में ₹ 11,40,000/- की धोखाधड़ी किये जाने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या- 02/19, धारा- 420आई0पी0सी0 बनाम मनीष जैन दर्ज किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित को आदेशित करते हुए टेक्निकल टीम द्वारा दी गई लीड के आधार पर एक अभियुक्त को कानपुर देहात के सचेण्डी थाने के रेवड़ी(भीमसेन) गांव से पकड़ा गया, अभियुक्त से पूछताछ पर पता चला कि उनके गैंग में और लोग भी शामिल हैं
अभियुक्त को आज दिनांक 08-02-2019 को मा0न्यायालय बागेश्वर पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि उक्त अभियुक्त की गैंग लोगों से फोन पर कॉल करके बातें करते हैं और जो व्यक्ति इनकी बातों में फंसने लगता है उसे अन्य लोगों से सीनियर ऑफिसर बताकर दो-तीन महीनों तक बातें करते हैं तथा भरोसे में लेकर उनके बैंक खाते सम्बन्धित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उनके पैसों को अन्य व्यक्ति के बैंक खातों में ट्रांसफर कर लोगों से धोखाधड़ी करते हैं, ये लोग पीड़ित व्यक्तियों के बैंक खाते, एटीएम व मोबाइल नम्बर प्राप्त कर उन नम्बरों से अन्य लोगों को फंसाया करते हैं।

गिरफ्तार किया गया अभियक्त दीपक सिंह पुत्र श्री कृष्ण सिंह निवासी रेवड़ी(भीमसेन) कानपुर देहात उ0प्र0 हैं।

फरार अभियुक्तों में आशीष सिंह पुत्र श्री गुलाब सिंह दीपक पुत्र श्री हीरामन धर्मेन्द्र पुत्र श्री ज्ञानेन्द्र आदि शामिल है। गिरफ्तार करने वाली टीम में  उ0नि0 लोकेश रावत- कां0 जितेन्द्र पाल एस0ओ0जी0 शामिल हुुऐ ।

 

Advertisement