Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

महिला कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला फूंका

रुद्रपुर, ( आखरीआंख समाचार )  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के विरूद्ध अनर्गल बयानबाजी किये जाने के खिलाफ आज महिला कांग्रेस प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्षा  मीना शर्मा की अगुवाई  में भारी संख्या में महिला कार्यकत्रियों व कांग्रेस के कई नेताओं ने भारी वर्षा के बीच ट्रांजिट कैंप स्थित गोल मढ़ैया में भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने से भाजपा घबरा गयी है और उनकी लोकप्रियता से घबराकर भाजपा नेता उनके विरुद्ध अमर्यादित और अनर्गल बयानबाजी कर रहे है जिसे महिला कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका के विरुद्ध अपमान जनक शब्दों के इस्तेमाल से भाजपा की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है और अब देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व, प्रियंका के सक्रिय राजनीति में प्रवेश से घबरा गया है। यही कारण है की भाजपा नेता प्रियंका के प्रति  अमर्यादित बयानबाजी कर रहे हैं। श्रीमती शर्मा ने कहा कि प्रियंका  का अपमान सम्पूर्ण महिला जगत का अपमान है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर पार्षद बबिता बैरागी, पूर्व सभासद मालती मौर्या, सरोज रानी, पार्षद प्रीति साना, सीमा सिंह, नीतू सिंह, सावित्री सक्सेना, सुनीता सैनी, मीरा प्रजापति, तारावती, आशा राठौर, कांति प्रजापति, रागिनी मिश्रा, पूनम गुप्ता, आशा गंगवार, नीलिमा, इंद्रावती, नेहा राय, गंगादेवी, बेबी, सरोज शर्मा, किरण रस्तोगी, बकुल साना, कुसुम, शकुंतला चैधरी, रानी,सुमित राय, अनिल शर्मा, रामधारी गंगवार, नीतू प्रजापति, नीतू यादव, सोनी शर्मा, विमला  देवी, संजीव रस्तोगी, दिनेश शर्मा, राम प्रसाद, धर्मपाल, नत्थूलाल आदि मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement