April 23, 2026

पंजाब सरकार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किया धरना प्रदर्शन


हरिद्वार ।  भाकियू टिकैत गुट ने पंजाब-हरियाणा की सीमा पर धरना दे रहे किसानों को पंजाब सरकार की ओर से हटाए जाने पर जिला मुख्यालय रोशनाबाद में धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार डरा धमकाकर किसानों के आंदोलन को दबा रही है। पिछले 13 महीनों से किसान अपने फसल के दाम बढ़वाने के लिए धरना दे रहे थे। उन्हें पंजाब सरकार ने मारपीट कर उठा दिया। कहा कि इस कार्यवाही को लेकर पूरे देश के किसानों में आक्रोश है। कहा कि बलपूर्वक किसानों का धरना समाप्त करवाया गया। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।