March 9, 2026

बागेश्वर में मृत मिला पुलिस का सिपाही

बागेश्वर । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही महेंद्र सिंह रौतेला पुलिस लाइन में तैनात था। वह लंबे समय से शराब का आदि हो गया था। इस कारण वह अपनी ड्यूटी भी सही से नहीं कर रहा था। लापरवाही के कारण उसे सस्पेंड किया गया था। शनिवार अपराह्न चार बजे के आस पास सिपाही को नुमाइश मैदान के समीप मृत अवस्था में मिला है। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी मौके पर पहुंचे है उनके द्वारा शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। एसपी चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि मृतक सिपाही पुलिस लाइन में तैनात था। फिलहाल वह अनुस्थित चल रहा है। उसके परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।