September 26, 2026

भाजपा सरकार सनातनी नहीं बल्कि तनातनी है: हरीश रावत


रुड़की ।   पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में वह आठ उपलब्धियां भी नहीं गिना सकते है। जबकि उनकी अस्सी नाकामियां गिनाई जा सकती हैं। यह बात उन्होंने मंगलवार शाम को रुड़की के एक होटल में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने मदरसे पर हो रही कारवाई पर भी सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज किसान मजदूर हर वर्ग परेशान है। किसानों का जहां बकाया भुगतान नहीं हुआ तो वहीं सीजन खत्म होने वाला है और गन्ने के दाम भी घोषित नहीं हुए। कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। यह सरकार महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि सरकार सनातनी होने का ढोंग करती है। जबकि भाजपा सरकार सनातनी नहीं बल्कि तनातनी हैं।