Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार


हल्द्वानी ।   सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पिता-पुत्र के शव उनके परिजन पैतृक निवास बरेली उत्तर प्रदेश ले जाए गए। जबकि तीसरे बच्चे का अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट पर किया गया। मूलरूप से मलकपुर थाना भुता जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी 35 वर्षीय जय सिंह मौर्या हल्द्वानी के हरिपुर नायक स्थित एक पोल्ट्री फॉर्म में लंबे समय से काम करते थे और यही परिवार के साथ रहते थे। उनका 12 वर्षीय बेटा भूपेंद्र आठवीं कक्षा में पढ़ता था। पड़ोस में ही रायपुर थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी राम लड़ेते कश्यप अपने परिवार के साथ रहते हैं। राम लड़ेते कश्यप का 12 वर्षीय बेटा शिवम और भूपेंद्र एक साथ एक कक्षा में पढ़ते थे। मंगलवार को दोनों बच्चे जय सिंह के साथ बाइक पर कॉपी खरीदने निकले थे। कमलुवागांजा में एक मॉल के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई थी। मंगलवार को देर होने की वजह से तीनों के पोस्टमार्टम बुधवार को कराए गए। जय सिंह और उनके बेटे भूपेंद्र के शव उनके परिजन अपने साथ गांव ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। जबकि शिवम का अंतिम संस्कार उनके परिजनों ने चित्रशिला घाट पर किया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

Advertisement