Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

अकेले रहने वाले बुजुर्गों की हमसफर बनेगी मित्र पुलिस


हल्द्वानी ।   कुमाऊं रेंज में पुलिस अब अकेले रह रहे बुजुर्गों के जीवन में हमसफर बनकर रहेगी। इसके लिए बुजुर्गों का चिह्नीकरण किया जा रहा है। बीट अधिकारी इन बुजुर्गों के हमेशा संपर्क में रहेंगे। रोजाना इन्हें कॉल कर कुशलक्षेम पूछी जाएगी। ताकि आपातकाल की स्थिति में पुलिस इनकी मददगार बन सके। पुलिस के बीट अधिकारी रोजाना इन बुजुर्गों का हालचाल लेंगे और उनसे संपर्क में रहेंगे। इसके अलावा, एक हेल्पलाइन सेल भी तैयार की गई है। जिसमें थाना चौकी के प्रभारी के अलावा दो सिपाही होंगे, जो 24 घंटे बुजुर्गों की सेवा में तत्पर रहेंगे। यह पहल उन बुजुर्गों की मदद के लिए शुरू की गई है जो अपने बच्चों के पलायन के कारण अकेले रहते हैं या उनके बच्चे उनके साथ नहीं रहते। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों तक समय से मदद पहुंचे, यह उद्देश्य है। अक्सर कई बार देखा जाता है कि तबीयत खराब या आपातकाल में दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण बुजुर्गों तक समय पर मदद नहीं पहुंच पाती। जिस कारण कई लोग जान तक गंवा देते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस बुजुर्गों की हमसफर बनेगी। आईजी कुमाऊं ने कहा कि उनका उद्देश्य अकेले बुजुर्गों को सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। बुजुर्गों की देखभाल के लिए हर संभव प्रयास पुलिस करेगी।

You may have missed

Advertisement