Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

बागेश्वर में शादीशुदा नाबालिग के गर्भवती की जांच में जुटी पुलिस


बागेश्वर ।   जिले में एक शादीशुदा नाबलिग के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 15 वर्षीया नाबालिग शादीशुदा जिला अस्पताल पहुंची। डॉ. गायत्री पांगती ने बताया की नाबालिग शादीशुदा नौ महीने की गर्भवती है। डॉ. गायत्री पांगती ने गर्भवती के नाबालिग होने पर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। बताया जा रहा है की दोनों ही नेपाली मूल के हैं। दो साल पहले दोनों की शादी हुई है तब से दोनों बागेश्वर में ही रह रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed

Advertisement