Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

लाख की लूट के दो आरोपी गिरफ्तार


रुद्रपुर ।  सोने के बिस्कुट बेचने के नाम पर लालकुआं और हल्द्वानी के व्यापारी से मारपीट कर 70 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 26 लाख की नकदी बरामद हुई है। अन्य छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि 70 लाख की लूट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी बलवीर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी देशी भुड़िया, खटीमा और लखविन्दर उर्फ लक्खा पुत्र सतनाम उर्फ पप्पू निवासी ग्राम रसोईयापुर को बिलहैरा पुलिया के पास सरकड़ा से गिरफ्तार कर लिया। बलबीर से लूट के 5.50 लाख और लखविन्दर के पास से 20.50 लाख रुपये बरामद हुए। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। कहा कि शेष फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई विक्रम सिंह धामी, सरकड़ा चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसआई राकेश सिंह रौकली, एसआई कैलाश देव, एसआई ललित चौधरी, एसआई इन्दर सिंह ढैला, किरन कुमार मेहता, चन्द्र प्रकाश, अशोक बोरा, विनीत कुमार शामिल रहे।

Advertisement