June 13, 2026

चार साल से सहायता राशि को सीएमओ कार्यालय में रखी फाइल, गायब


हरिद्वार ।  भगवानपुर स्वास्थ्य केंद्र और सीएमओ कार्यालय में चार साल से पड़ी फाइल गुरुवार को गायब हो गई। पीड़ित महिला ने सीएमओ को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से नसबंदी के बाद महिला गर्भवती हो गई। इस मामले में महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटा तो डॉक्टरों ने सरकार से इस पर भी योजना का पैसा दिलाने का रास्ता निकाल लिया। भगवानपुर निवासी महिला ने कहा कि 22 मार्च 2021 में नसबंदी कराई थी। उसका प्रमाण पत्र भी उनके पास है लेकिन आठ माह बाद वह दोबारा गर्भवती हो गई। जब इस संबंध में वह अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सा अधीक्षक ने ऑपरेशन करने वाले की लापरवाही बताया।