Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

उत्तराखंड ड्रग विभाग को मिले 18 नए औषधि निरीक्षक


देहरादून ।   उत्तराखंड ड्रग विभाग में 18 नए औषधि निरीक्षकों को नियुक्ति दी गई है। विभाग की ओर से तैनाती आदेश जारी किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नवनियुक्त निरीक्षकों को शुभकामनाएं दीं। राज्य में औषधि निरीक्षक ग्रेड-2 के 18 नए पदों पर नियुक्ति आदेश जारी हुए। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि यह नियुक्तियां चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और लोक सेवा आयोग के माध्यम से की गई हैं। नवनियुक्त अधिकारियों को दो वर्षों की परिवीक्षा अवधि पर तैनात किया गया है। सभी को तत्काल अपने तैनाती स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कहा कि राज्य में औषधि प्रशासन को मजबूत करने और जनता तक गुणवत्तापूर्ण दवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने को नियुक्ति की गई हैं। इन नियुक्तियों से राज्य की फार्मास्यूटिकल सप्लाई चेन की मॉनिटरिंग मजबूत होगी। औषधि नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। उत्तराखंड में नकली और अवैध दवा माफिया पर कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी।
कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य में गैर-कानूनी रूप से बिकने वाली और घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं की रोकथाम करना है। औषधि निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में औषधि विक्रेताओं और कंपनियों की नियमित जांच करें। किसी भी अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई करें। औषधि निरीक्षकों को आधुनिक तकनीकों और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे बाजार में मिलने वाली सभी दवाओं की गुणवत्ता पर बारीकी से नजर रखी जा सके। सरकार अवैध रूप से बिकने वाली एंटीबायोटिक्स, पेन किलर्स और अन्य नियंत्रित दवाओं की बिक्री पर लगाम लगाने को पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

नव-नियुक्त औषधि निरीक्षकों की तैनाती सूची
निधि शर्मा उधमसिंह नगर, विनोद पंवार देहरादून, शुभम कोटलाला उधमसिंह नगर, हार्दिक भट्ट चमोली, गौरव कुकरेती एफडीए मुख्यालय, अनुजा उप्पल नैनीताल, निधि रतूड़ी देहरादून, सीमा बिष्ट चौहान पौड़ी, नेहा हरिद्वार, निशा रावत एफडीए मुख्यालय, अमित कुमार आजाद रुद्रप्रयाग, रिशभ धामा टिहरी, हरिओम सिंह हरिद्वार, पंकज पंत पिथौरागढ़, पूजा रानी बागेश्वर, पूजा जोशी अल्मोड़ा, हरिता चम्पावत, मो. ताजिन उत्तरकाशी।

You may have missed

Advertisement