Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

मियांवाला का नाम बदलने का विरोध तेज


देहरादून ।  मियांवाला का नाम राजमीवाला करने का विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मियांवाला के लोगों ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि मियांवाला शब्द ‘मियां से बनाया गया है, जो एक राजपूत उपाधि है और ऐतिहासिक नाम है, जिसे बदलना गलत है। चेताया कि यदि मियांवाला का नाम यथावत नहीं रखा जाता है तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। लोगों ने कहा कि सरकार ने दो दिन पहले उत्तराखंड के 15 स्थानों के पुराने नाम बदले हैं। इसमें मियांवाला भी शामिल है। मियांवाला का नाम बदलने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। कहा कि मियांवाला ऐतहासिक नाम है, जो एक राजपूत उपाधि है। मियांवाला न्याय पंचायत रही है, जिसके अधीन कई गांव आते थे। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर भी सरकार को गुमराह करने का आरोप भी लगाया, कहा कि विधायक को इतिहास के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। लोगों ने कहा कि नाम बदलने से विकास की परिभाषा नहीं बदल जाती है, इससे समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। सरकार को क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए, यदि मियांवाला का नाम यथावत नहीं रखा जाता है तो क्षेत्र के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर मियांवाला के देवेंद्र चौधरी, देवेंद्र बुटोला, सतेंद्र पंवार, चंद्रपाल नेगी, सोम प्रकाश शर्मा, निशा परमार, रेखा बहुगुणा, महेंद्र बुटोला, मंजीत रांगड, सचिन देवरानी, अंकुर नेगी, सौरभ जोशी, शिवन कंडवाल, गुलाब सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
.

You may have missed

Advertisement