Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

गरुड में काम पूरा होने के तीन महीने बाद भी मजदूरों का भुगतान नहीं


बागेश्वर गरुड ।   ग्राम पंचायत पचना बड़ेता में सीसी मार्ग का निर्माण कार्य जनवरी में पूरा हो गया है, लेकिन सचिव ने तीन महीने बीतने के बाद भी मजदूरों का भुगतान नहीं किया है। अब प्रधान प्रशासक प्रकाश कोहली आठ अप्रैल को मजदूरों के साथ विकासखंड में ताला बंदी की चेतावनी दी है। कोहली ने बताया कि सचिव सेमवाल सवाल पूछने पर पुलिस कार्रवाई की धमकी देता है। मजदूरों की मेहनत की कमाई उनको समय पर मिले इस मामले की शिकायत सीडीओ को भी उन्होंने की थी। सीडीओ ने 31 मार्च तक भुगतान करने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन अभी तक मजदूरों का 1,50,000 का भुगतान नहीं किया गया है। उधर मजदूर प्रधान के घर में धरना दे रहे हैं। इस मुद्दे के समाधान हेतु सभी 11 मजदूर विकासखंड कार्यालय में धरना देंगे, तालाबंदी करेंगे। इधर पंचायत सचिव रामचंद सेमवाल ने बताया कि अभी हमारे काम प्रशासक के माध्यम से हो रहे हैं। ग्राम पंचायत में कार्य यदि अधूरे हैं तो नए कार्यों का भुगतान नहीं होगा। ग्राम प्रधान ने एक काम अभी पूरा नहीं किया है। इसी कारण से सीसी मार्ग का भुगतान लंबित है।

Advertisement