Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

बागेश्वर में तड़का लगाते समय भड़की आग से रेस्टोरेंट जलकर राख


बागेश्वर ।  नगर क्षेत्र के एक रेस्टोंरैंट में तड़का लगाते समय भड़की आग की लपटों ने ऊपर बनी चिमनी को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा रेस्टोरैंट जलकर राख हो गया। रेस्टोरैंट स्वामी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। घटना के वक्त तीन टेबल पर करीब 12 लोग बैठे थे। आग लगते ही सभी ने बाहर दौड़कर जान बचाई। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की दुकानों से फैलने से बचाया। एसपी चंद्रशेखर घोड़के ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। सरयू पुल के पास मानस रेस्टोरेंट में शनिवार को दिन का खाना बन रहा था। किचन में रेस्टोरेंट स्वामी शैलेंद्र पांडेय दोपहर करीब एक बजे चिकन बनाने किचन में गए। जैसे ही उन्होंने चिकन में छौंक लगाया, आग की लपटें ऊपर उठीं। आग ने चिमनी को चपेट में ले लिया और पूरी छत की सिलिंग में फैल गई। रेस्टोरेंट स्वामी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। उस वक्त तीन टेबलों पर करीब 12 ग्राहक बैठे थे। घटना होते ही वह भी बाहर भाग गए। आग ने धीरे-धीरे पूरे रेस्टोरेंट को चपेट में ले लिया। छत, फर्नीचर समेत अंदर रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। रेस्टोरेंट स्वामी पांडे ने बताया कि इस अग्निकांड में उसे 15 लाख का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग को अन्य दुकानों में फैलने बचा लिया। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, सीओ अजय लाल साह और कोतवाल कैलाश सिंह ने भी मौका मुआयना किया। इधर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने प्रशासन से रेस्टोरेंट स्वामी को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है।

Advertisement