Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

राजस्व वसूली में तेजी लाएं अधिकारी: डीएम


बागेश्वर ।  डीएम आशीष भटगांई ने राजस्व व नगरीय निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह राजस्व वसूली में तेजी लाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी। नगर निकायों को कचरा पृथक्करण एवं निस्तारण के लिए प्रभावी योजना बनाने को कहा। साथ ही ऑडिट आपत्तियों का समयबद्ध समाधान एवं रिट याचिकाओं से जुड़े मामलों में तत्परता दिखाने की हिदायत दी। यह निर्देश उन्होंने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में उन्होंने अभियोजन, पुलिस, खनन, परिवहन, आबकारी, विस्थापन और राजस्व वसूली सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट व प्रभावी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला आपूर्ति, वाणिज्य कर, शहरी निकाय और श्रम विभागों की कार्यप्रगति पर भी चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि शासन की योजनाओं व कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ जनता तक पहुंचे, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत विभागीय सूचनाओं का सक्रिय निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में एसडीएम मोनिका, जितेंद्र वर्मा, अनिल रावत, पुलिस उपाधीक्षक अजय साह, सहायक अभियोजन अधिकारी अशोक कुमार, शासकीय अधिवक्ता बसंत बल्लभ पाठक, जीपी उपाध्याय मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement