September 24, 2026

सीओ ने जांची झिरोली थाने की व्यवस्था


बागेश्वर ।  पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह ने झिरोली थाने का निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्था जांची। उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय, हवालात, भोजनालय, बैरिक, भवन आदि का मुआयना कर कार्यालय के समस्त रजिस्टरों को चेक किया। सभी रजिस्टरों का रखरखावसही पाया गया। मालखाने का निरीक्षण किया गया जिसमें पंजीकृत अभियोगों में मालों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। कर्मचारीगणों से शस्त्र हैंडलिंग कराई गई एवं आपदा उपकरणों के प्रयोग के बारे में जानकारी ली। थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्या को पुलिस गंभीरता से सुने और समाधान करें।