March 6, 2026

नव विवाहिता घर से जेवर व नगदी लेकर फरार जांच में जुटी पुलिस


हरिद्वार ।  पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नव विवाहिता नगदी व जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। मामले में ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक परिवार के लोगों ने चौकी फेरुपुर में तहरीर देकर बताया कि 31 अप्रैल को उनके बेटे की शादी रीति रिवाज के साथ लकसर के एक गांव में हुई थी। बताया कि उनकी बहु सोमवार को घर से भाग निकली गेंहू कटाई का समय चल रहा है सभी लोग घर से बाहर थे इसका मौका देख बहु ने किसी को बुलाया और उसके साथ चली गई। आरोप लगाया है कि घर से नगदी व जेवरात गायब है।