Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ी, युवाओं को मिला अतिरिक्त अवसर


देहरादून   भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी गई है। यह निर्णय युवाओं की भारी संख्या में रुचि और पंजीकरण में आ रही तेजी को देखते हुए लिया गया है। लैंसडाउन भर्ती निदेशक आर एस पनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे में अधिकतम अभ्यर्थियों को अवसर देने के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई गई है। आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो चुकी है और अब इच्छुक अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस बार भर्ती प्रक्रिया के तहत जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक और महिला मिलिट्री पुलिस जैसे विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार उम्मीदवारों को एक साथ दो पदों के लिए आवेदन करने की सुविधा भी दी गई है, जिससे उनकी चयन संभावनाएं और अधिक बढ़ जाती हैं। उम्मीदवारों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए सेना ने वेबसाइट पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीईई) का अभ्यास करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है, जिससे अभ्यर्थी परीक्षा से पहले अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकें। भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवसों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सेना भर्ती कार्यालय, लैंसडाउन में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, कार्यालय के दूरभाष नंबर 745684057 पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है

You may have missed

Advertisement