Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

नाबालिग के अपहरण और पोक्सो एक्ट का आरोपी रामनगर से गिरफ्तार, नाबालिग बरामद


अल्मोड़ा ।   चौखुटिया थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रामनगर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। बीते सोमवार चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी 13 अप्रैल को घर से अपने ताऊ के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और खोजबीन शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और रानीखेत क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस टीम ने सूझबूझ और तकनीकी सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। मंगलवार को पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी को रामनगर, जिला नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को उसकी गिरफ्त से छुड़ाया। पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 और बीएनएस की धाराएं 137(2) व 64(1) की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यहाँ चौखुटिया पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह कोरंगा, कांस्टेबल दीवान गिरी गोस्वामी और महिला कांस्टेबल पार्वती रावत शामिल रहे।

Advertisement