Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 18, 2026

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना 

हरिद्वार ( आखरीआंख समाचार )  कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कृष्णानगर पुलिया पर विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया। कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं ने जन समस्याओं के निराकरण की मांग उठायी। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि नालों-नालियों के निर्माण नहीं हो पा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों निर्माण कार्यों को लेकर ढिलाई बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो कि जनता की समस्याओं से मुखर हो रहे हैं। उन्हांेने कहा कि जहरीली शराब से आम जनमानस को जान गंवानी पड़ रही है लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी हुई है। अशोक शर्मा ने मांग की कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ब्लाॅक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार निर्माण कार्यों में उदासीनता का रवैया अपनाकर जनहानि पहुंचाने में मशगूल है। सड़कों में गड्ढ़ों के कारण आये दिन सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। नकुल महेश्वरी व हरद्वारी लाल ने कहा कि शहरी विकास मंत्री के गृह क्षेत्र में जन समस्याओं का अंबार लगा हुआ हैं। आधी अधूरी सड़के दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। सीवर उफनने के कारण लोगों का भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। कृष्णानगर मार्ग के समीप नाला खोद दिया गया लेकिन विभागीय कर्मचारी नाले का निर्माण नहीं कर रहे है जिससे क्षेत्रवासी अपने गंतव्यों की ओर नहीं पहंुच पा रहे है। पूरा क्षेत्र परेशान है। डबल इंजन सरकार विकास के दावे तो करती है लेकिन विकास होता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश भर में अवैध शराब कारोबारी धड़ल्ले से शराब को बेच रहे हैं। शराब को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाये। इस अवसर पर धरने में मुख्य रूप से अखिलेश यादव, शिवम शर्मा, सचिन अग्रवाल, दीपाली त्यागी, राजा, राजीव अरोड़ा, गजेन्द्र जोशी, वसीम सलमानी, जेपी पाण्डेय, राजीव पाराशर आदि शामिल रहे।
Advertisement