Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

जिला सड़क सुरक्षा समिति ने बच्चों को बताए सुरक्षा के गुर

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार )  ३० वे राष्टीय सड़क सुरक्षा सप्ताह जो दि० ४/२/२०१९ से दिं० १०/२/२०१९ तक ‘” सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा “‘ थीम पर आधारित के क्रम में आज मानस पब्लिक स्कूल, ढूगाँधारा के विद्यार्थीयो के साथ ‘ सड़क सुरक्षा के साथ हम अपने जीवन को एवं सड़क पर चलने वाले हर आम आदमी की एवं वाहन से चलने वाले लोगों की जीवन रक्षा को तभी संभव कर सकते है जब पुलिस, परिवहन, शासन, प्रशासन, द्वारा निर्धारित किए गये नियम, परिनियमो को अपने जीवन में अपनाऐ तो सड़क हादसो में काफी हद तक लगाम लगेगी । जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य गिरीश चन्द्र मल्होत्रा ने विद्यार्थीयो से आपसी संवाद और छोटे-छोटे प्रश्नो के माध्यम से बहुत ही सरल और आसन रूप में उन्हें बताया । पहले उनसे ही पूछा फिर उन्हें जहाँ जहाँ कहीं भी कमी थी उसे सही तरीके से जानकारी दी। जैसे जे़ब्रा क्रासिगं क्या है, नीदं, ओवर स्पीड, नशा, मोबाईल पर वाहन चलाते समय बात करना, ओवर लोडिग, रांग पासिगं, रेड, एलो, ग्रीन लाईटस। अपने वाहन को दुरस्त रखना.। इनसे सम्बन्धित प्रशनो के सटीक उत्तर देने पर ,राकेश फुलेरिया प्रथम, चैतन्य भट्ट – द्वितीय, तन्वी जोशी – तृतीय, तथा सौरव कुमैया, दीपांकर कमैया, अनुष्का सिराड़ी, प्राची भण्डारी, आयुष बिष्ट को सांत्वना पुरस्कार दिया गया जिसमें विजयी प्रतिभागीयो को डिक्शनरी दी गई । इस अवसर पर सुरक्षा समिति के सदस्य गिरीश चन्द्र मल्होत्रा, स्कूल के निदेशक कमल बिष्ट, प्रधानाचार्या निरंज्या पाण्डे, वन्दना सिंह, श्रीमती मंजू बिष्ट ,मानसी पाण्डे सहित विद्यार्थी उपस्थित थे ।। ….

Advertisement