Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

बागेश्वर पुलिस की बड़ी सत्यापन कार्यवाही चालू, किये 27 चालान

बागेश्वर । श्री चंद्रशेखर घोडके, एसपी बागेश्वर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

जिस क्रम में दिनांक 04.05.2025 को सीओ बागेश्वर श्री अजय शाह के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस 75 व्यक्तियों का सत्यापन चैक करते हुए 73 व्यक्तियो के सत्यापन किये गये।। सत्यापन नही पाये जाने पर 27 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही* की गयी।

जिसमें थाना कौसानी द्वारा संजीव कुमार पुत्र श्री नन्दन प्रसाद निवासी खालूखेत थाना कौसानी जनपद बागेश्वर द्वारा किरायेदारो की सूचना उपलब्ध न कराने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम-2007 की धारा 52(3)/83 के अन्तर्गत रूपये 10000/- का माननीय न्यायालय हेतु चालान किया गया ।

और थाना कपकोट पुलिस द्वारा ठेकेदार बसंत बल्लभ भट्ट निवासी अल्मोड़ा को बिना सत्यापन व्यक्तियों को कार्य पर रखने पर 52(3)/83 पुलिस एक्ट में चालान ₹5000 जुर्माना वसूला गया।

Advertisement