Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 24, 2026

अच्छी फिटनेस के लिए नियमित दौंड़े पुलिस कर्मी : एसपी चंद्रशेखर घोड़के


बागेश्वर ।  पुलिस लाइन मालता में परेड आयोजित हुई। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने अच्छी फिटनेस के लिए जवानों को प्रतिदिन दौड़ने के निर्देश दिए। वह स्वयं भी जवानों के साथ दौड़े। इसके अलावा ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सेल्यूट, स्क्वायड ड्रिल, शस्त्र हैंडलिंग के अलावा शस्त्रों को खोलना तथा जोड़ने का अभ्यास कराया। उन्होंने क्वाटर गार्द, लाइन परिसर की सफाई तथा अन्य व्यवस्थाएं चेक की। निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। संबंधितों को दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement