Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

मिड डे मील का दूध एक्सपायर, बच्चों के ग्लास पड़े रहे खाली


रुड़की । भगवानपुर के सीएमडी इंटर कॉलेज में मिड डे मील के तहत मिला दूध पड़ा-पड़ा एक्पायर हो गया, लेकिन वह बच्चों के ग्लासों तक नहीं पहुंच सका। इसके साथ ही अतिरिक्त पोषाहार के लिए आई धनराशि का भी बंदर बांट कर दिया गया। शनिवार को भगवानपुर खंड शिक्षाधिकारी अभिषेक शुक्ला ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। भगवानपुर के सीएमडी इंटर कॉलेज चुड़ियाला में बच्चों को मिड डे मील के साथ दूध और अतिरिक्त पोषाहार नहीं मिल रहा था। मामले की शिकायत के बाद खंड शिक्षाधिकारी ने शनिवार शाम को मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की तो वहां एक्सपायर दूध के पैकेट मिले थे। उन्होंने कक्षाओं में मौजूद बच्चों से मिड डे मील के साथ दूध और अतिरिक्त पोषाहार मिलने के बारे में पूछा तो बच्चों ने इससे साफ इंकार कर दिया।

Advertisement