March 12, 2026

बैजनाथ पुलिस ने महिला का खोया हुआ ग्लोबन्द व अन्य सोने के जेवर लौटाये, महिला हुई गदगद

बागेश्वर गरुड । मोहन सिंह परिहार पुत्र खीम सिंह परिहार निवासी गागरीगोल थाना बैजनाथ बागेश्वर ने सूचना दी कि मैं और मेरी पत्नी गरुड़ बाजार में खरीदारी करने आए थे । इस दौरान मेरी पत्नी के हाथ में एक थैला था जिसके अन्दर सोने का एक गलोबंद व कान की बालियां, थी उक्त बैग गरुड़ बाजार में कहीं गिर गया है काफी तलासने पर भी नहीं मिला। प्राप्त सूचना पर श्री प्रताप सिंह नगरकोटी थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा चीता मोबाइल में नियुक्त आरक्षी 62 नरेंद्र कुमार व पीआरडी मनोज परिहार को उक्त सामान की ढूंढ-खोज हेतु निर्देशित किया गया । चीता पुलिस द्वारा गरुड़ बाजार व बैजनाथ क्षेत्र के सभी सम्भावित स्थानों में तलाश शुरू की गई इस दौरान उनके द्वारा 12 से अधि कैमरों को चेक करते हुए दंपति के जेवर सकुशल बरामद कर उनके सुपुर्द किया गया । दंपति द्वारा पुलिस सहायता की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया गया।