Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

दिल्ली-एनसीआर में एक और ब्लाइंड मर्डर; गाजियाबाद में हरे सूटकेस में मिली महिला की लाश


नईदिल्ली । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मिल गया। शव को सूटकेस में बंद करके सड़क पर फेंका गया था।
पुलिस ने बताया कि लोनी में बेहटा नहर वाली सड़क के पास एक सूटकेस लावारिस हालात में पड़ा होने के बाद स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी।
पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें एक युवती मृत अवस्था में मिली। उसके माथे पर सिंदूर था और उसने पैरों में अंगूठियां पहन रखी थी।
पुलिस ने बताया कि महिला की संभावित उम्र 25 वर्ष लग रही है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
उसके चेहरे और शरीर पर चोट के काफी निशान मिले हैं। उसके हाथ-पैर मोड़कर सूटकेस में रखा गया था। सूटकेस को चादर से लपेटकर फेंका गया था।
फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रही है और जल्द ही सफलता मिलने का भरोसा दिया है।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भी ऐसी घटना 30 मई को सामने आई थी, जिसमें एक सूटकेस में बंद 23 वर्षीय महिला का शव मिला था।
महिला की पहचान दिल्ली की नीलेश के रूप में हुई थी। मामले में पुलिस ने युवती के दोस्त सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने बताया कि सत्येंद्र ने नीलेश का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी, उसके बाद शव को सूटकेस में भरकर फेंका था।

Advertisement