तीन साल बाद भारत पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा; पूछा- धमकी देने वाले को क्यों बुलाया?
नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच पाकिस्तान के एक मंत्री के भारत पहुंचने पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘स्ष्टह्र सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरमÓ में हिस्सा लेने भारत आए हैं। वह इस कार्यक्रम में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक साद वाराइच ने डॉ. मुसादिक मलिक का स्वागत किया। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के प्रतिनिधि सभ्यतागत विरासत, सांस्कृतिक संवाद और आपसी सहयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ वर्षों से जारी तनाव के बीच करीब तीन साल बाद पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आया है। ऐसे में इस दौरे ने राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।
कांग्रेस ने सरकार से पूछा- धमकी देने वाले मंत्री को क्यों बुलाया?
