Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

गोल्डन स्कर्ट और ब्लू जैकेट में भोजपुरी स्टार आकांक्षा पुरी ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फैंस ने बांधें तारीफों के पुल


भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी अपने स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह गोल्डन प्लिटेड स्कर्ट और ब्लू एंब्रॉयडरी जैकेट में कहर ढाती नज़र आ रही हैं. उनका यह लुक न सिर्फ ट्रेंडी है बल्कि फैशन आइकन की तरह आत्मविश्वास से भरा हुआ भी है. पोस्ट के साथ आकांक्षा ने लिखा – सुर्खियाँ बटोरना और फैंस भी यही मान रहे हैं कि उन्होंने सच में पूरी लाइमलाइट चुरा ली है. आकांक्षा के इस आउटफिट को डिज़ाइनर आशना वासवानी ने डिज़ाइन किया है और उन्होंने खुद इस लुक पर कमेंट करते हुए लिखा,  हे भगवान, हमें आप पर हमारे कलेक्शन देवी ड्रेप का लुक बेहद पसंद आया। कमाल है लड़की!
तस्वीरों में आकांक्षा ने ब्रॉन्ज़ मेकअप, स्टेटमेंट ज्वेलरी और स्ट्रेट हेयरस्टाइल के साथ अपना ग्लैमरस लुक कंप्लीट किया है. उन्होंने इस पोस्ट में बताया कि इस लुक का मेकअप उन्होंने खुद किया है. उनका कॉन्फिडेंस और कूल एटीट्यूड इस तस्वीर को और भी पावरफुल बना देता है. फैंस भी इस लुक को लेकर खूब तारीफें कर रहे हैं. किसी ने उन्हें रानी कहा तो किसी ने बॉसबेब. कुछ ही घंटों में इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं.
आकांक्षा पुरी की ये तस्वीरें यह साबित करती हैं कि वह सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक ट्रेंडसेटर भी हैं. उनके हर लुक में एक अलग ही शाइन होती है जो उन्हें बाकी से अलग बनाती है. सोशल मीडिया पर उनका ये अंदाज़ फिलहाल टॉप ट्रेंड में बना हुआ है.

Advertisement