Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

ब्लैक डीप नेक आउटफिट में मोनालिसा का स्टनिंग लुक


भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक बार फिर सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है. हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज़ में मोनालिसा ब्लैक डीप नेक आउटफिट में नजर आ रही हैं. खुले बाल, सटल मेकअप और एक्सप्रेशन के साथ मोनालिसा ने फैंस के दिलों पर बिजलियां गिरा दी हैं. इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, रवैया बेबाकी से ज् लगभगपिछली रात प्त जादूई तेरीनाज़ार प्त100एपिसोड प्त पार्टी. यह तस्वीरें उनके सीरियल जादुई तेरी नजर के 100 एपिसोड पूरे होने की पार्टी की हैं. पार्टी की ये झलक फैंस को काफी पसंद आ रही है और लोग उनके लुक्स पर दिल हार बैठे हैं.
मोनालिसा की इन तस्वीरों पर फैंस ने फायर और हार्ट इमोजी की बौछार कर दी है. कोई उन्हें गॉर्जियस क्वीन कह रहा है तो कोई उनकी अदाओं का दीवाना हो गया है. उनके इस ग्लैमरस अवतार ने यह साबित कर दिया है कि वह स्टाइल और फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं.
सोशल मीडिया पर मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके हर लुक को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस बार भी उनका बोल्ड अंदाज़ फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

Advertisement