Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

हरे रंग की साड़ी में वामिका गब्बी ने बिखेरा देसी जलवा, फैंस बोले- बहुत सुंदर


एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने अपने देसी अंदाज़ से एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. भूल चुक माफ के प्रमोशन के लिए वामिका ने ग्रीन कलर की साड़ी में अपना नया लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है. इस ट्रेडिशनल लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. इस लाइट ग्रीन साड़ी को उन्होंने पिंक स्ट्रैपलेस ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है. मिनिमल मेकअप, हाथों में गुलाबी चूड़ियां और बालों को पीछे बांधकर वामिका ने सिंपल लेकिन एलीगेंट लुक कैरी किया है. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा,  तितली को पाने की अगर थोड़ी सी जल्दी है तो अभी टिकट बुक करो भूल चुक माफ की.
उनकी इस पोस्ट पर अब तक 1.7 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और कमेंट सेक्शन में फैंस सुंदर, माशाअल्लाह, क्वीन  जैसे कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं.
वामिका गब्बी का यह देसी अवतार यह साबित करता है कि वह सिर्फ एक टैलेंटेड एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि फैशन के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं. उनकी सादगी और स्टाइल का यह कॉम्बिनेशन फैंस के दिलों को खूब भा रहा है. ‘भूल चुक माफÓ के प्रमोशन से पहले वामिका का यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है

Advertisement