March 5, 2026

श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ एवं श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न


चमोली । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर ‘‘एक पृथ्वी- एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम को साकार करते हुए आज चमोली एवं रुद्रप्रयाग जिलों के प्रमुख धार्मिक स्थलों  श्री बदरीनाथ धाम श्री केदारनाथ धाम एवं श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ  में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
आयुष विभाग आयुष शिक्षा निदेशालय एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सकों,बीकेटीसी अधिकारियों, नगर पंचायत प्रतिनिधियों,सेनाए, आईटीबीपी, पुलिस, तीर्थ पुरोहितों,स्कूली बच्चों, अध्यापकों व देश-विदेश से आए तीर्थयात्रियों ने सहभागिता की।

श्री बदरीनाथ धाम
श्री बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने किया। इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्षगण ऋषि प्रसाद सती व विजय कपरवाण, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने तीर्थयात्रियों व नागरिकों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और योग को निरोग जीवन का मूल आधार बताया। विशिष्ट अतिथि बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। योगाभ्यास का सफल संचालन योगगुरु नरेंद्र सिंह कोठा बडवाल द्वारा किया गयाए जबकि समन्वय की जिम्मेदारी आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ0 त्रिलोक सिंह रावत ने निभाई।
इस अवसर पर आईटीबीपी डिप्टी कमांडेंट वाई0पी0 जोशी डा0 ऋतु गुंज्याल, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी, सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं बीकेटीसी के पूर्व सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त देश के प्रथम गांव माणा तथा श्री बदरीनाथ धाम के निकट गजकोटी में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।