March 13, 2026

बैजनाथ पुलिस ने नाबालिग से ड्राइविंग पर वाहन स्वामी का काटा ₹25,000 का चालान, स्कूटी सीज

बागेश्वर/गरुड़। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के दिशा-निर्देशन में जनपद में नाबालिग वाहन चालकों और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 23 जून 2025 को थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा की गई वाहन चेकिंग के दौरान एक नाबालिग को खतरनाक ढंग से स्कूटी चलाते हुए पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि स्कूटी संख्या यूके 02 बी 3732 को नाबालिग को चलाने के लिए दिया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए वाहन स्वामी/अभिभावक पवन कुमार पुत्र सोभरत कुमार, निवासी बैजनाथ का ₹25,000 का चालान किया गया एवं वाहन को सीज कर लिया गया।

पुलिस ने नाबालिग के पिता को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी और सख्त हिदायत दी कि भविष्य में अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें। नाबालिग को चेतावनी देने के बाद उसके पिता की सुपुर्दगी में सौंपा गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा यह सख्त कार्रवाई आगामी समय में ऐसे मामलों में जागरूकता और नियंत्रण लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा हैं ।

You may have missed