दो साल में भी नहीं हुआ सीएम पोर्टल पर शिकायत करने का असर
हरिद्वार । आवास विकास क्षेत्र की विवेक विहार कालोनी निवासी इंद्रमोहन ने सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत का दो साल में भी निस्तारण नहीं होने का आरोप लगाया है। इंद्रमोहन का आरोप है कि सितंबर 2023 में उनके द्वारा विवेक विहार में अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। इसकी शिकायत उन्होंने तत्कालीन नगर आयुक्त और मेयर को भी की थी। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत का हल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है। मंगलवार को इंद्रमोहन फिर से इस शिकायत को लेकर नगर निगम पहुंचे थे। उनका आरोप है कि अवासीय क्षेत्र में काफी भवन स्वामियों ने अतिक्रमण किया हुआ है।
