March 6, 2026

पूर्व भाजपा नेत्री और प्रेमी का रिमांड मंजूर, जेल से बाहर लाई पुलिस

पूर्व भाजपा नेत्री और प्रेमी का रिमांड मंजूर, जेल से बाहर लाई पुलिस
हरिद्वार(आरएनएस)। अपनी ही नाबालिग बेटी के यौन शोषण मामले में जेल में बंद पूर्व भाजपा नेत्री अनामिका शर्मा और उसके प्रेमी को पुलिस ने तीन दिन की कस्टडी डिमांड पर लिया है। कोर्ट से अनुमति मिलने पर मंगलवार की सुबह दोनों आरोपियों को जेल से बाहर ले आई। जल्द ही दोनों को मथुरा और आगरा ले जाकर अहम साक्ष्य और दस्तावेज जुटाए जाएंगे। दो महीने पहले हरिद्वार की एक महिला के खिलाफ उसके पति ने अपनी नाबालिग बेटी का प्रेमी और उसके दोस्त से यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित भाजपा महिला नेत्री अनामिका शर्मा और उसके प्रेमी सुमित पटवाल व एक अन्य दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।