बागेश्वर में गुमशुदा व्यक्ति का शव मिला, पत्नी की दवा लेने गए थे नाचनी
बागेश्वर । तहसील के दूरस्थ क्षेत्र किसमीला के भुलड़ी तोक निवासी एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा राम पुत्र गुमानी राम 55 का खराब हालत में शव मिला है। परिजनों के अनुसार वह अपन पत्नी की दवा लेने के लिए कस्बा नाचनी पिथौरागढ़ गए थे। जो काफी समय से अपने घर नहीं पहुचे। ग्रामीण और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। सेामवार शाम उनका शव कैंचुआ गांव से कुछ दूरी पर मिला, जिसकी शिनाख्त दुर्गा राम के रूप में की गई। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण पहाड़ी से नीचे गधेरे की ओर गिरने से की जा रही है। मृतक के पांच बच्चे हैं, जिनमें चार लड़कियां व एक लड़का है। मृतक का बेटा बाहर नौकरी करता है। वह वर्तमान में अपनी पत्नी बहू और पोते के साथ गांव में ही रहता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
